ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा ने केंद्र पर किये तीखे प्रहार

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Feb 2010, IST

cost rate pjp strike, central महंगाई के मुद्दे पर भाजपा ने केंद्र पर किये तीखे प्रहार

नई दिल्ली,। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ताआ ने बेतहाशा ब़ढती महंगाई पर यहां जंतरमंतर पर विरोध जताया, जिसमें पार्टी प्रमुख ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने जिंस बाजार की अनुमति देकर तकरीबन तीन लाख कऱोड रुपयों का ‘महाघोटाला’ किया है। सब्जियों की मालाएं पहने और महंगाई के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां लिए हजारों कार्यकर्ताआ के बीच गडकरी ने ऐलान किया कि कथित सरकारी घोटाले के चलते बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में बजट सत्र के पहले दिन यानी २२ फरवरी को संसद का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि उस दिन देशभर से २५ लाख लोग राष्ट्रीय राजधानी पंहुचेंगे। महंगाई के लिए प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कृषि मंत्री शरद पवार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ बीचबीच में जोरदार नारे लगाते पार्टी कार्यकर्ताआें को किए अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने जिंस बाजार की अनुमति देकर २८ लाख कऱोड रुपयों का महाघोटाला किया है। ऐसा करते हुए उसने गरीब लोगों के मुंह से उनका खाना छीना है। उन्होंने सभी दलों का आह्वान किया कि कंधे से कंधा मिला कर मंहगाई के मुद्दे पर सरकार से ल़डाई ल़डी जाए। इस अवसर पर सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार और विजय गोयल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

आईपीएल मैचों को बिना किसी विध्न के होने देने के लिए पवार के हाल ही में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के दरबार में हाजिर होने पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए गडकरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह पवार को क्रिकेट मंत्री बना दें। महंगाई ब़ढ रही है और हमारे कृषि मंत्री को इसकी चिंता नहीं है। मैं नहीं जानता कि वह सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं या क्रिकेट मंत्री?’ पवार पर कटाक्ष जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘महंगाई एक दिवसीय मैच की तरह हो गई है। चीनी के दाम अर्धशतक पार कर चुके हैं और दाल के दाम शतक। पवार इस टीम के कोच हैं।’ गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री, सोनिया और पवार की त्रिमूर्ति महंगाई के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। जिंस बाजार की अनुमति देकर महाघोटाला किया गया है। कारोबार कागजों पर ही है। जिंस बाजार में १२२ कऱोड टन हल्दी बेची गई, जबकि हकीकत में वितरण केवल पांच प्रतिशत का ही हुआ। इस अवसर पर विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, ‘१९९८ में प्याज के दामों की कीमत तत्कालीन भाजपा सरकार को चुकानी प़डी थी। मैं तब मुख्यमंत्री थी। मुझे जहां भी प्याज दीखती है, मेरे आंसू निकल आते हैं। अब तो हर चीज ही मंहगी है और जनता को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।’

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, ‘महंगाई के खिलाफ अगर भाजपा कमर कस ले, तो महंगाई के साथ यह बेकार सरकार भी चली जाएगी।’ अनंत कुमार ने कहा, ‘महंगाई एक ब़डा घोटाला है और इसमें मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री, सोनिया और पवार सब शामिल हैं। हम इसका पर्दाफाश करेंगे।

आपकी राय