शाहरुख की फिल्म के लिए क़डे सुरक्षा बंदोबस्त
मुंबई/नई दिल्ली। किसी भी फिल्म के लिए अब तक देखे गये बिरले और व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त के तहत शाहरुख खान अभिनीत ‘माय नेम इज खान’ के १२ फरवरी को होने वाले प्रदर्शन के लिए मुंबई के सिनेमाघरों के अंदर और बाहर रात में तस्वीरें खिंचने में सक्षम सीसीटीवी कैमरों और सादे लिबास में पुलिसकर्मी नजर आ सकते हैं। ‘माय नेम इज खान’ के प्रदर्शन से पहले मुंबई में आज १,६०० से अधिक शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिवसेना के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार के सुरक्षा क़डी कर देने और निर्विघ्न प्रदर्शन सुनिश्चित कराने का आश्वासन देने के बाद थियेटर संचालकों ने आज एडवांस बुकिंग फिर शुरू कर दी। सिनेमाघर संचालकों को पुलिस ने दिशानिर्देश दिये हैं। ग़डब़डी फैलाने वाले तत्व पदा] को नुकसान न पहुंचायें, इसके लिए सिनेमाघरों में पहली तीन पंक्तियां रिक्त रखा जायेंगी।
आगामी शुक्रवार से फिल्मों का प्रदर्शन करने जा रहे सिनेमाघरों के लिए बनाये गये नये दिशानिर्देशों को लागू किया जायेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु रॉय ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘अब तक करीब १,६०० को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई को १२ फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में, जबकि कुछ को १५ फरवरी तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि शिवसेना के पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताआें पर दंगा फैलाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैरकानूनी ढंग से इकट्ठा होने और अनाधिकृत प्रवेश करने के आरोप हैं। उपनगर बोरीवली में ब्रॉडवे सिनेमा के निकट घूम रहे कुछ लोगों को आज संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वे समस्या उत्पन्न कर सकते थे। मुंबई के जिन ६३ सिनेमाघरों में करण जौहर निर्देशित ‘माय नेम इज शान’ का प्रदर्शन किया
