ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

देशभर में ‘माय नेम इज खान’ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

today release my name is khan slientदेशभर में ‘माय नेम इज खान’ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुंबई। शाहरुख खान अभिनीत ‘माय नेम इज खान’ फिल्म का आज देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ, जबकि शिवसेना की धमकियों के कारण मुंबई के चुनिंदा थिएटरों में ही इस फिल्म को रिलीज किया गया। मुंबई में १० मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म को दिखाने का निर्णय किया, जबकि एकल पर्दे वाले सिनेमा हाल के मालिकों ने सिनेमा के प्रदर्शन को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया है।

अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच रिलीज हुई फिल्म के पहले शो को देखने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआरपाटिल मल्टीप्लेक्स इनाक्स गये। फिलहाल बर्लिन में मौजूद शाहरुख खान ने शुक्रवार सुबह टिवटर पर अपने संदेश में कहा, ‘शुभ प्रभात मुंबई। फिल्म की किस्मत चाहे जो भी, लेकिन मैं इस शहर के लिए यह सब नहीं चाहता, जिसने मेरे सपनों को साकार किया और मुझे सब कुछ दिया। मेरा आपसे नाता है।’ गुजरात में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताआें द्वारा फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करने और पोस्टर जलाने के बाद कुछ शुरुआती शो रद्द कर दिये गये। दिल्ली, बेंगलूर, कोलकाता, चेन्नई और कई अन्य शहरें में फिल्म की शुरुआत फुल हाउस के साथ हुई। सत्यम सिनेप्लेक्स के उपाध्यक्ष जयेन्द्र बनर्जी ने संवाददाताआें को बताया, ‘दिल्ली के हमारे थियेटरों में अपराह्न पश्चात शो के सभी टिकट बिक गये हैं। रविवार तक की एंडवास बुकिंग हो चुकी है।’

एक वितरक ने बताया, ‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के करीब ७५ पदा] पर फिल्म दिखायी जा रही है। फिल्म को आज शिवरात्रि का अवकाश होने का फायदा मिल रहा है। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर संकट गहराया गया था, क्योंकि आईपीएल में पाकिस्तानी खिला़डयों को शामिल करने का समर्थन करने के कारण शिवसेना ने शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुंबई के उपनगरीय अंधेरी क्षेत्र में शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताआें को तितरबितर करने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। पार्टी कार्यकर्ता फिल्म दिखाने वाले फन रिपब्लिक सिनेमा के बाहर पथराव कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त के प्रसन्ना ने कहा, ‘हमने आठ शिवसैनिकों को गिरफ्तार देशभर में ‘माय नेम

किया है, जिन्होंने फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने का प्रयास किया।’ फिल्मकार करन जौहर ने टिवटर पर कहा, ‘हमारे प्यार की मेहनत को इतना सारा समर्थन मिलने से हम उत्साहित हैं और हमारे खुशी के आंसू निकल रहे हैं।’ मुंबई पुलिस ने इस फिल्म के सुचारू प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए शिवसेना के १८०० से अधिक कार्यकर्ताआें को गिरफ्तार किया है।

किसी फिल्म के प्रदर्शन के समय किये गये अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंधों के तहत नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरों को कुछ सिनेमा हालों में लगाया गया और ब़डी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सिनेमा हाल के सुरक्षाकर्मियों से कहा गया है कि वे प्रत्येक टिकट धारक की तलाशी लें और उनके बैगों की छानबीन करें। माई नेम इज खान बालीवुड की पहले ऐसी ब़डी फिल्म है, जिसका विदेश में वितरण अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस फाक्स सर्चलाइट कर रहा है। उसने कथित रूप से १०० कऱोड रुपये में इसके अधिकार खरीदे हैं। मुंबई में पुलिस ने फिल्म का विरोध करने वालों के प्रति कठोर रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के उस प्रावधान का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसके तहत क्षति पहुंचाने वालों को पी़डत पक्ष को मुआवजा देना प़डेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हिमांशु राय ने संवाददाताआें को बताया, ‘प्रदर्शनकारियों द्वारा किसी भी तरह की क्षति पहुंचाये जाने की स्थिति में हम सुनिश्चित करेंगे कि पी़डत को मुआवजा मिले। मुंबई पुलिस कानून की धार ५१ तथा अन्य को आंदोलनकारियों के खिलाफ लगाया जाएगा, जिससे पी़डतों के मुआवजे का मार्ग प्रशस्त हो सके।’

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोग़डया ने शाहरुख खान की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों को ‘माई नेम इज खान’ फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए। तोग़डया ने जालंधर में संवाददाताआें से कहा, ‘पाकिस्तान के हितों की वकालत करने के कारण शाहरुख खान के विरोधस्वरूप फिल्म का प्रत्येक सच्चे भारतीय को बहिष्कार करना चाहिए।’

मुंबई फिल्म उद्योग ने भी देर से सही अब शाहरुख के पक्ष में खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। सुपर स्टार रितिक रोशन ने टिव्‌टर पर लिखा, ‘जवाबी कार्रवाई के रूप में मानवता का प्रचार किया जाना चाहिए। जाइये और जाकर माई नेम इज खान देखिये ‘अर्ज करना चाहता हूं कि माय नेम इज रितिक रोशन’ उन्होंने कहा कि वह शिवरात्रि त्यौहार मनाने के बाद आज ही जाकर इस फिल्म को देखने की योजना बना रहे हैं।’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका चोप़डा ने लिखा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि आप सबने शाहरुख खान, करन, कॉजोल और फिल्म निर्माण दल के महान प्रयासों को समर्थन देने के लिए सप्ताहांत में जाकर फिल्म देखने की योजना बनायी होगी। हमें जो सही है, उसके समर्थन में ख़डा होना चाहिए।’ फिल्मकार महेश भट्ट ने लिखा है, ‘गुजरात के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन से कहा जाये कि वह मोदी को मामले में हस्तक्षेप कराने के लिए राजी करवाये और गुजरात में ‘माय नेम इज खान’ प्रदर्शित करवाया जाये।’

अभिनेता रितिक देशमुख ने खान और करन जौहर को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘अच्छे लोगों के साथ अच्छी बातें होती है और वास्तव में महान चीजें होकर रहेंगी।’ अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों में जो हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मेरा मानना है कि खेल, कला, संस्कृति को राजनीति से ऊपर होना चाहिए।’ अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा, जो गलत है।

आपकी राय