ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

उमा ने दिये भाजपा में वापसी के संकेत

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Feb 2010, IST

 Uma Bharti's return: bjpउमा ने दिये भाजपा में वापसी के संकेत

उज्जैन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जन शक्ति (भाजश) की संस्थापक अध्यक्ष उमा भारती ने आज कहा कि यदि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का प्रस्ताव मिलेगा, तो वह उस पर विचार करेंगी।

सुश्री भारती ने यहां संवाददाताआें के एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से भाजश को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का ही प्रस्ताव मिला है, लेकिन भाजपा में शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव मिलेगा, तो इस पर विचार किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां पहुंची सुश्री भारती ने इसके पहले बताया कि भाजश जल्दी ही राजग में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि उनकी हाल में आडवाणी से मुलाकात हुयी थी। तब आडवाणी ने भाजश को राजग में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि राजग के संयोजक शरद यादव भी इस प्रस्ताव से सहमत हैं। अब केवल तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होना बाकी है।

उन्होंने बताया कि आडवाणी ने उन्हें १५ मार्च के बाद मिलने के लिए बुलाया है और इस दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। भारती ने कहा कि वह चाहती हैं कि अगले दो वषा] में बिहार, असम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजग, भाजश के साथ सीटों का तालमेल करे। इसके एवज में वह भाजपा का प्रचार करेंगी।

आपकी राय