ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

डेक्कन चार्जर्स ने दी आईपीएल से हटने की धमकी

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Feb 2010, IST

डेक्कन चार्जर्स ने दी आईपीएल से हटने की धमकी

मुंबई। पिछले चैंपियन डेक्कन चार्जर्स ने आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कानूनी नोटिस भेजकर उनके हिस्से के मैच हैदराबाद और विशाखापट्टणम में नहीं करवाने की दशा में अगले महीने से होने वाले ट्‌वेंटी२० लीग के तीसरे सत्र से हटने की धमकी दी।

बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को भेजे गये कानूनी नोटिस में डेक्कन चार्जर्स के वकील ने इस लीग के कर्ताधर्ताआें से उनके घरेलू मैचों को हैदराबाद और विशाखपट्टणम की बजाय अन्य स्थान पर आयोजित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिये कहा। नोटिस में दावा किया गया है कि मैचों को दूसरे स्थान पर आयोजित करवाने का फैसला मनमाना, एकतरफा और हमारे मुवक्किल की सहमति के बिना लिया, जो पूरी तरह से १० अप्रैल २००८ के फ्रेंचाइजी समझौते का उल्लंघन है, जिसमें दोनों पक्षों बीसीसीआई आईपीएल और फ्रेंचाइजी को अधिकार दिये हैं।’

नोटिस में कहा गया है कि मैचों के दूसरे स्थान पर आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों की फ्रेंचाइजी के उद्देश्य और जनहित के खिलाफ है तथा डेक्कन चार्जर्स को यह स्वीकार नहीं है। नोटिस में कहा गया है, ‘आपका फैसला खेल भावना, लीग मैचों के उद्देश्य और विभिन्न क्षेत्रों की फ्रेंचाइजी के विचार के खिलाफ है। यह जनहित के भी खिलाफ है।

आपकी राय