ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

राज्यसभा की 14 सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

राज्यसभा की १४ सीटों के लिए चुनाव २६ मार्च को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सात राज्यों से राज्यसभा की कुल १४ सीटों के लिए २६ मार्च को चुनाव कराने की आज घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता जनेश्वर मिश्र के निधन के कारण रिक्त हुई राज्यसभा की सीट के लिए उपचुनाव भी शामिल है।

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की १३ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की है, उनमें सर्वाधिक पांच सीटें पंजाब से हैं, जबकि असम की दो, केरल से तीन, हिमाचल, नगालैंड और त्रिपुरा से एकएक सीट शामिल है। इन सीटों पर चुने गये मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री एकेएंटनी, आनंद शर्मा और एमएसगिल शामिल है। एंटनी, शर्मा और गिल के अलावा, जो अन्य सदस्य रिटायर होने वाले हैं, उनमें अश्विनी कुमार, नरेश गुजराल, धरमपाल और बरिंदर सिंह (पंजाब), सैयदा अनवर तैमूर (असम) मतिलाल सरकार (त्रिपुरा) प्रमुख हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक इन चुनावों के लिए अधिसूचना ९ मार्च को जारी की जायेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि १६ मार्च तक है। इसके अगले दिन नामांकनपत्रों की जांच होगी और १९ तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। २६ मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम में मतगणना होगी।

आपकी राय