चिली में भीषण भूकंप से १२२ लोगों की मौत
सेंटियागो (चिली))। चिली में आज त़डके आये ८८ तीव्रता वाले भूकंप के जबर्दस्त झटके की वजह से १२२ लोगों की मौत हो गयी तथा कई मकान और पुल ढह गये। भूकंप के कारण प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुनामी का खतरा पैदा हो गया है।
सेबास्टियन पिनेरा ने बताया कि १२२ लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में तेजी से ब़ढोतरी हो रही है। भूकंप के केंद्र से सिर्फ १०५ किलोमीटर दूर तालसा शहर में मौजूद समाचार एजेंसी एपी के पत्रकार रोबर्टो सांडिया ने बताया कि ऐसा महसूस हुआ कि किसी राक्षस ने जक़ड लिया और झकझोर दिया।
उधर, प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने हवाई से लेकर जापान तक दर्जनों देशों और दूरदराज के द्वीप देशों को भूंकप के कारण उठाने वाली विशालकाय लहरों से व्यापक नुकसान होने के प्रति आगाह किया है। आशंका जतायी गयी है कि प्रशांत महासागर में नौ फुट तक लहर उठ सकती है। हवाई स्थित इस केन्द्र ने कहा, ‘समुद्रस्तरीय अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि सुनामी पैदा हुई है। इससे व्यापक नुकसान हो सकता है। इस केन्द्र ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए अधिकारियों को उपयुक्त कदम उठाना चाहिए। चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेसलेट ने बताया कि चिली के तट से ६६० किलोमीटर दूर आबादी वाले राबिनसन क्रूसो द्वीप में एक विशाल लहर उठी। भूकंप के कारण संचार लाइनें नष्ट हो गयीं और बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण राजधानी सेंटियागो का अधिकतर हिस्सा अंधकार में डूब गया। संवाददाताआें ने इमारतों और दीवारों के गिरने की खबर दी है। भय के कारण लोगों को स़डकों पर भागते देखा गया। शहर के दक्षिणी हिस्से पर भूकंप का सबसे अधिक विनाशकारी प्रभाव प़डा है। इस हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि स़डकें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं और पुल टूट गये हैं। एक संवाददाता ने कहा कि इमारतें हिल रही थीं। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने अंटार्कटिक सहित प्रशांत क्षेत्र के ब़डे हिस्से में सुनामी की चेतावनी दी है। फिलीपीन ने तटीय इलाकों में रहने वालों को वहां से निकलने की तैयारी करने को कहा है। सरकारी टीवी ने कहा कि चिली की राष्ट्रपति मिशेल बासलेट और उनके अधिकारी आपदा राहत काया] में तालमेल के लिए अपने कार्यालयों को पहुंच गये हैं। भूकंप के खतरे वाले इस लातिन अमेरिकी राष्ट्र में लोग झटकों के बाद भयभीत देखे गये हैं। अधिकारियों ने डरे सहमे लोगों से शांत रहने और अपने घरों में रहने की अपील की है। चिली की राष्ट्रपति ने कहा, इतने शक्तिशाली भूकंप के कारण हम अन्य लोगों के हताहत होने से इंकार नहीं कर सकते। स्थानीय समयानुसार भूकंप का झटका त़डके तीन बजकर ३४ मिनट पर आया, जब चिली के कई नागरिक सप्ताहांत के शुरुआत के कारण नाइट क्लबों में पार्टी कर रहे थे।
