ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

भारतीय मूल के व्यक्ति ने की थी आस्ट्रेलिया में बच्चे की हत्या !

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

indian residence people murder child in australiaभारतीय मूल के व्यक्ति ने की थी आस्ट्रेलिया में बच्चे की हत्या !

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में तीन वर्षीय भारतीय बच्चे गुरशन सिंह चन्ना की हत्या के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर आरोप तय किए गये हैं। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार ढिल्लों गुरसेवक (२३) नाम के व्यक्ति पर आपराधिक लापरवाही की वजह से नरहत्या का मामला दायर किया गया है और उससे सेंट किल्दा रोड पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।

संभावना है कि वह जमानत के लिए याचिका नहीं दायर करेगा। खबरों में कहा गया है कि गुरसवेक बच्चे का कोई रिश्तेदार नहीं है, लेकिन उसी घर में रहता है, जहां गुरशन की मां रहती है।

गुरशन का शव गुरुवार की रात काउंसिल के कर्मचारियों को मिला था। वह इसके छह घंटे पहले उस घर से गायब हो गया था, जहां उसकी मां रहती है। जिस घर में उसकी मां रहती है, वहां कुल १२ लोग रहते हैं। गुरशन यहां अपने पिता के साथ घुमने आया था।

फेंकने से पहले आरोपी ने तीन घंटे तक बच्चे को कार में घुमाया

ढिल्लों ने गुरशन को अपनी कार के बूट में तीन घंटे तक अचेतावस्था में रखा और मेलबर्न के उत्तर में स्थित मैदान में बच्चे को फेंकने से पहले उसे कम से कम तीन घंटे तक कार में घुमाया।

एपीपी के अनुसार नरहत्या दस्ते के सीनियर साज]ट रान आइडल्स ने कहा कि गुरशन सिंह चन्ना के मातापिता के मकान में रहने वाले लोगों में से एक ढिल्लों गुरसेवक ने बच्चे को कार की बूट में अचेत मगर जीवित अवस्था में रखा।     

आपकी राय