चार वषा] में एक कऱोड महिलाएं बनेंगी लखपति : रोशय्या
हैदराबाद। मुख्यमंत्री केरोशय्या ने आज कहा कि प्रदेश की प्रत्येक महिला की सुरक्षा, विकास और उन्नति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने निवास पर महिला प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायी समूहों (एसएचजी) से बातचीत करते हुए रोशय्या ने कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है। यही प्रतिबद्धता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी की थी। यह उनका सपना और इच्छा थी कि हम प्रदेश की प्रत्येक एसएचजी महिला को लखपति बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष २०१४ तक एक कऱोड परिवारों को गरीबी के दलदल से बाहर निकालने के लिए एसएचजी महिला सदस्यों के लिए एक लाख कऱोड के बैंक ऋणों की व्यवस्था करेगी। रोशय्या ने कहा कि मेरा मानना है कि परिवार में एक बार महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बन जाये, तो पूरा परिवार समृद्ध हो जाता है और इससे समाज और प्रदेश का विकास होता है।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्री वट्टी वसंत कुमार को निर्देश जारी किये कि वे अधिकारियों का एक दल गठित करें, जो प्रदेश की एक कऱोड स्वयं सहायी समूहों की महिलाआें को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि जिलाधीशों को इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
मुख्यमंंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश तथा विश्वभर की महिलाआें के योगदान की प्रशंंंंसा की। रोशय्या ने कहा कि महिलाआें के बलिदान, परिवार, सहनशीलता तथा सहिष्णुता द्वारा ही एक परिवार और समाज खुश तथा समृद्ध हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में आठ मार्च ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि इस दिन महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश किया जायेगा। यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाआें को कांग्रेस नीत संप्रग सरकार का तोहफा होगा। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थन से पारित करने का रास्ता साफ करने के लिए संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह को बधाई दी।
