ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पुरानी रंजिश में तीन लोगों की हत्या

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Mar 2010, IST

पुरानी रंजिश में तीन लोगों की हत्या

करीमनगर। पुरानी रंजिश के कारण करीमनगर जिले के मल्लापुर मंडल के नडिकुड गांव में कल देर रात एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गयी।

बताया जाता है कि गांव के चरवाहे तीगला नारायण की बोड्डु भूमन्ना नामक व्यक्ति से पुरानी दुश्मनी थी। नारायण के परिवार को शक था कि भूमन्ना जादूटोना करता है और उसके बल पर उसने उसकी भ़ेडबकरियों को मार दिया है। कल सुबह गांव में आयोजित एक प्रीतिभोज में पहुंचा नारायण का बेटा लिंगन्ना और भूमन्ना में किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद भूमन्ना को सबक सीखाने के लिए कल रात नारायण (४०), उसकी पत्नी मल्लव्वा (३५) तथा बेटा लिंगन्ना (२५) अपने करीबी रिश्तेदारों बंडमीदी सायम्मा (३८) तथा बंडमीदी शेखर(२०) के साथ उसके घर पहुंचे। वहां उनकी भूमन्ना के साथ गरमागरम बहस हुई, जिसके बाद ताव में आकर भूमन्ना ने तलवार से उनपर वार कर दिया। इस हमले में नारायण, मल्लव्वा तथा शेखर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि लिंगन्ना, सायम्मा सहित वहां मौजूद भूमन्ना की पत्नी मुत्तव्वा गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवशंकर रेड्डी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी भूमन्ना को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

आपकी राय