ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

प्रेमी के साथ छुट्टियां खत्म कर लौट आएं ब्रूनी ः सरकोजी

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

lovers holiday , sarkojiप्रेमी के साथ छुट्टियां खत्म कर लौट आएं ब्रूनी ः सरकोजी

लंदन। पत्नी के कथित विवाहेतर संबंधों की अफवाहों से नाराज फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कथित तौर पर कार्ला ब्रूनी से कहा है कि वह थाईलैंड में अपने कथित प्रेमी के साथ छुट्टियों को समाप्त कर लौट आएं। ‘द सन’ के अनुसार सरकोजी ने कथित तौर पर एक विमान चार्टर किया है, ताकि ब्रूनी लौट आएं।

खबरों के अनुसार ब्रूनी (४३) थाईलैंड में अपने से छह साल छोटे पॉप स्टार बेंजामिन बायोले के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। दोनों पुराने मित्र हैं। दोनों के रोमांस के संकेत माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट ‘ट्‌िवटर’ से लिये गये और रविवारीय अखबार ‘ली जर्नल डु डिमांशे’ में इस पर एक खबर प्रकाशित हुई।

ट्‌िवटर के अनुसार राष्ट्रपति का वैवाहिक जीवन अंतिम सांसें ले रहा है। फ्रांस की वेब पत्रिका ‘सुचाब्लॉग डाट काम’ ने यहां तक खबर दी कि कार्ला बायोले के साथ उनके पेरिस स्थित फ्लैट में रह रही हैं। इसी प्रकार की खबर ‘याहू न्यू फ्रांस, ‘ली पोस्ट’ और टीवी चैनल ‘आई टेली’ में भी प्रमुखता से प्रकाशित या प्रसारित हुई।

उधर, विवाहेतर संबंधों की अटकलों को और हवा देते हुए कार्ला ब्रूनी ने कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि सरकोजी के साथ उनका वैवाहिक जीवन और कितने दिनों तक निभेगा। ब्रिटेन के ‘स्काई न्यूज’ को दिये साक्षात्कार में पूर्व इतालवी सुपरमाडल ने सरकोजी के साथ अपने संबंधों को परीकथा जैसा बताया, लेकिन विवाह के बारे में पूछे जाने पर आधेअधूरे मन से कहा कि साथ हमेशा रहेगा।

सरकोजी (५५ वर्ष) के बारे में चर्चा करते हुए कार्ला ने पूछा, क्या वह हमेशा साथ निभाने के वादे पर कायम रहेंगे। लंबी चुप्पी त़ोडते हुए ४३ वर्षीय कार्ला ने कहा कि मेरा मानना है कि वैवाहिक रिश्ते हमेशा निभाये जाने चाहिए, लेकिन कोई नहीं जानता कि कब क्या हो जाएगा। मेरी अभिलाषा है कि यह हमेशा बना रहे, लेकिन कल हमारी मृत्यु भी हो सकती है। नवंबर, २००७ में इन दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके तीन महीने बाद फरवरी, २००८ में दोनों ने विवाह कर लिया था।

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति सरकोजी ४० वर्षीय पारिस्थितिकी मंत्री शांताल जुआनो के साथ प्रेम की पींगे ब़ढा रहे हैं।

आपकी राय