ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

उपचुनाव की मतगणना आज

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

उपचुनाव की मतगणना आज

हैदराबाद। तेलंगाना के पांच जिलों के १२ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपुचनाव की मतगणना कल शुक्रवार को होगी। मतगणना के मद्देनजर सभी मतगणना केंद्रों के पास सुरक्षा क़डी कर दी गयी है। सात जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से तथा पांच जगहों पर मतपत्रों की गिनती के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। गौरतलब है कि ईवीएम और मतपेटियां संबंधित मतगणना केंद्रों को मंगलवार रात ही क़डी सुरक्षा के बीच पहुंचा दी गयी थीं तथा वहां सशस्त्र बल तैनात किये गये थे। पिछले दो दिनों से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख कर रहे उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को वोटों की गिनती के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक गिरीश कुमार ने आदिलाबाद, करीमनगर, वरंगल, मेदक तथा निजामाबाद जिलों के पुलिस अधीक्षकों से टेलीफोन पर मतदान केंद्रों की सुरक्षा तैयारियों पर जरूरी सलाह दी। ईवीएम से मतगणना होने वाले केंद्रों पर दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है तथा बाकी जगहों पर देर रात तक मतों की गिनती जारी रहने के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक ने संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को स्थिति के अनुरूप सुरक्षा तैयारियां करने को कहा है। पुलिस महानिदेशक ने चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

आपकी राय