ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

साहस है तो एपीपीएससी के चेयरमैन को गिरफ्तार करें डीजीपी : केसीआर

Swatantra Vaartha  Sat, 4 Sep 2010, IST

साहस है तो एपीपीएससी के चेयरमैन को गिरफ्तार करें डीजीपी ः केसीआर

वरंगल। तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केचंद्रशेखर राव ने आज दावे के साथ कहा कि ग्रुप१ में तेलंगाना विद्यार्थियों के साथ कदमकदम पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अध्यापकों व राजनीतिक पार्टियों द्वारा सरकार से परीक्षाएं स्थगित करने की अपील किये जाने के बावजूद सरकार हर कीमत पर परीक्षाएं आयोजित करने की जिद पर अ़डी हुई है।

चंद्रशेखर राव वरंगल जिले के पालकुर्ति निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ एन सुधाकर राव के साथ हजारों तेदेपा कार्यकर्ताआें के टीआरएस में शामिल होने के संदर्भ में आज तोर्रुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राव ने कहा कि पुलिस महानिदेशक अरविंद राव ग्रुप१ की परीक्षाएं किसी भी कीमत पर स्थगित नहीं करने की जिद पर अ़डे हुए हैं और अन्याय करने वालों से पूछताछ न करके तेलंगाना के विद्यार्थियों पर झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं। टीआरएस प्रमुख ने कहा कि पुलिस महानिदेशक में अगर हिम्मत है, तो वे आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के चेयरमैन वेंकटराम रेड्डी को गिरफ्तार करके दिखायें। उन्होंने कहा कि तेलंगाना क्षेत्र के दलित, गिरिजन तथा कमजोर तबकों के उम्मीदवारों को संवैधानिक रूप से मिलने वाला आरक्षण नहीं देकर उनका गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को अपना जवाब देना होगा।राव ने कहा कि तेलंगाना क्षेत्र के चंद्रशेखर ग़ौड ने ग्रपु१ लिखित परीक्षाआें में ६५० अंक हासिल किये थे, लेकिन साक्षाात्कार में ९० अंंंंक के मुकाबले केवल २८ अंक दिये गये थे। उसी तरह, अनिता नामक उम्मीदवार ने लिखित परीक्षा में ६१३ अंक प्राप्त किये थे, लेकिन साक्षात्कार में उन्हें केवल २१ अंक देकर उनके साथ अन्याय किया गया है। टीआरएस प्रमुख ने बताया कि रायलसीमा के रविंद्र रेड्डी नामक उम्मीदवार को ५७० अंक हासिल हुए थे औैर साक्षात्कार में उसे ९० के मुकाबले ८२ अंक दिये गये थे तथा राग स्वाती रेड्डी ने लिखित परीक्षा में ५७० अंक प्राप्त किये थे और साक्षात्कार में उसे ८८ अंकर देकर सीमांध्र का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा कि अगर यही सिलसिला आगे भी चलता रहा, तो तेलंगाना के लोग कब डीएसपी या डिप्टी कलेक्टर बनेंगे? उन्होंने कहा कि लगभग सभी परीक्षाआें में तेलंगाना के उम्मीदवारों के साथ हो रहे घोर अन्याय पर हम सवाल उठा रहे हैं और हमारा पुलिस महानिदेशक से कोई पंचायत करने का इरादा नहीं है। उन्होंने सभी वगा] के लोगों से तेलंगाना जेएसी द्वारा रविवार को आहूत बंद का समर्थन करने की अपील की।

आपकी राय