ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मुंडा की ताजपोशी कल

Swatantra Vaartha  Fri, 10 Sep 2010, IST

Munda's coronation tomorrowमुंडा की ताजपोशी कल

रांची/नई दिल्ली। भाजपाझामुमो गठबंधन के मुखिया के तौर पर अर्जुन मुंडा आगामी शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राज्य से राष्ट्रपति शासन को हटाने की अनुशंसा किए जाने के तुरंत बाद राज्यपाल ने मुंडा को सरकार बनाने का आज न्यौता दिया। ४२ वर्षीय भाजपा नेता मुंडा तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार से १५ नवंबर, २००० को काटकर झारखंड को अलग राज्य बनाये जाने के बाद से विगत १० वषा] में मुंडा राज्य के आठवें मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि राज्य में अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। राजभवन के सूत्रों ने रांची में बताया कि राज्यपाल एमओएचफारूक ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुंडा को ११ सितंबर को सुबह ११ बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। मुंडा ने दो दिन पहले सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली भाजपाझामुमो गठबंधन सरकार के तीन माह पहले गिर जाने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना प़डा था। सूत्रों ने बताया कि मुंडा से शपथ लेने के सात दिन के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा गया है। तीन माह पहले राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के बाद मौजूदा विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। मौजूदा विधानसभा का गठन गत वर्ष ३० दिसंबर को किया गया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा किए जाने के शीघ्र बाद मुंडा ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में गृह मंत्री पीचिदंबरम ने कहा, ‘मंत्रिमंडल ने राज्यपाल की अनुशंसा पर राष्ट्रपति को उचित सिफारिश भेजी है। आपको राष्ट्रपति के फैसले के लिए इंतजार करना होगा।’ मुंडा ने ४५ विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्य विधानसभा में प्रभावी सदस्यों की संख्या ८१ है। मंगलवार को राज्यपाल को सौंपी गई सूची में मुंडा ने अपने पास बहुमत का समर्थन होने का दावा किया था। मुंडा ने भाजपा और झामुमो के १८१८ विधायकों, जदयू के दो, आजसू के पांच और दो निर्दलीय विधायक चामरा लिंडा और बिदेश सिंह के समर्थन का दावा किया है।

फारूक ने गत सात सितंबर को केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। यह रिपोर्ट भाजपा विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता मुंडा के सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने के बाद भेजी गई थी। मुंडा ने ८१ सदस्यीय विधानसभा में ४५ विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थी और राजभवन में ४४ विधायकों की परेड कराई थी। गौरतलब है कि सोरेन के संसद में कटौती प्रस्ताव पर संप्रग के पक्ष में मतदान करने के बाद भाजपा ने शिबू सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। किसी भी पार्टी के सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आने के बाद झारखंड में गत एक जून को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस के राज्य विधानसभा में १४ विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी दल जेवीएमपी के ११ विधायक हैं। इन दोनों पार्टियों ने झामुमो के साथ मिलकर सरकार बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

आपकी राय