क्रेंस सुर सिएरे [स्विट्जरलैंड]। भारत के दूसरे नंबर के गोल्फर ज्योति रंधावा लगातार दूसरे दौर में एक अंडर-70 के स्कोर के साथ भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त 32वें स्थान पर रहे। जबकि शीर्ष भारतीय खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह [74] ने इस सप्ताह का अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए यूरोपीय मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में 49वां स्थान हासिल किया।
पहले दो हाल में बर्डी से शुरुआत करने वाले रंधावा ने रविवार को कुल छह अंडर 278 का स्कोर बनाया। जबकि जीव मिल्खा तीन अंडर का स्कोर ही बना पाए। अन्य भारतीयों में शिव कपूर लगातार दूसरी बार 73 के स्कोर से कुल एक अंडर 283 के स्कोर के साथ संयुक्त 60वें स्थान पर रहे। स्वीडन के एलेक्जेंडर नोरेन ने अंतिम राउंड में 66 के स्कोर से कुल 20 अंडर 264 के स्कोर के साथ खिताब जीता।
