ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बाल ठाकरे ने सोनिया पर निशाना साधा

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Feb 2010, IST

बाल ठाकरे ने सोनिया पर निशाना साधा

मुंबई। मुंबई को सभी भारतीयों की बताने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए शिवसेना ने आज कहा कि कांग्रेस नेता पूरी तरह से हताश हैं और वह ‘मराठी स्वाभिमान’ के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवसेना ने राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की विदेशी मूल का मुद्दा भी उठाया।

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, ‘मुंबई हर भारतीय की हो सकती है, लेकिन यह एक इतालवी मम्मी की कैसे हो सकती है। बाल ठाकरे ने कहा, कांग्रेस के युवराज बिल्कुल हताश हैं और इस हताशा में उन्होंने मराठी लोगों और महाराष्ट्र का अपमान किया है।’

शिवसेना नेता ने कहा कि मुंबई देश की धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी आए और यहां थूककर चला जाए। उधर, शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राहुल की इस हफ्ते मुंबई यात्रा के कार्यक्रम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘इस यात्रा की अभी क्या आवश्यकता थी। उन्होंने कहा, ‘बिहार में चुनाव हो सकते हैं, लेकिन हम मुंबई और मराठी स्वाभिमान के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उत्तर भारतीयों के खिलाफ शिवसेना जैसे संगठनों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल ने कल कहा था, अगर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को देश के किसी भी हिस्से में आजीविका चलाने से रोका गया, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। कांग्रेस ने कहा कि वह शिवसेना द्वारा सोनिया और राहुल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर उसे गौरव नहीं प्रदान करना चाहती है।

आपकी राय