आंध्रा व रायलसीमा में आज बंद
विजयव़ाडा। एकीकृत छात्र ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने ८ फरवरी को बंद का आह्वान किया है तथा आंध्रा व रायलसीमा क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने को कहा है। यह बंद कृष्णा जिला के मुनागाचेर्ला गांव में पुलिस द्वारा जेएसी के छात्र नेताआें की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है।
आंध्र तथा रायलसीमा क्षेत्र के १४ विश्वविद्यालयों की छात्र जेएसी के संयोजक किशोर कुमार ने प्रजातांत्रिक ढंग से पदयात्रा कर रहे छात्र नेताआकी गिरफ्तारी की क़डी निंदा की है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनों को और तेज किया जायेगा तथा ग्राममंडल स्तर पर जनता में जागरूकता लायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि जेएसी नेता सप्ताह में एक बार हैदराबाद जाकर राज्यपाल से भेंट करेंगे तथा एकीकृत आंध्र प्रदेश के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे।
