बाजार १६,००० के पार
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों को सरल बनाये जाने के बीच संस्थागत निवेशकों द्वारा चौतरफा लिवाली से मुंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज २३० अंक मजबूत होकर १६,००० के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। एशियाई बाजारों में तेजी के संकेतों से बाजार में लिवाली ब़ढ गयी थी।
कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स २३०४२ अंक च़ढकर १६,१५२ ५९ अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कल के बंद के मुकाबले १७४ अंक की तेजी के साथ खुला था और एक समय १६,२०२ ८७ अंक तक च़ढ गया था। सेंसेक्स में १२० अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी ६९६५ अंक मजबूत होकर ४,८२६८५ पर बंद हुआ।
