ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सेना के लिए ६२५ तोपों की होगी खरीदारी

Swatantra Vaartha  Sat, 20 Mar 2010, IST

सेना के लिए ६२५ तोपों की होगी खरीदारी

नई दिल्ली। बोफोर्स तोप सौदे के कारण पिछले २२ साल से चल रही ‘तोपों से तौबा’ की मानसिकता से उभरते हुए सरकार ने सेना के लिए विभिन्न प्रकार की ६२५ तोपें खरीदने का निर्णय लिया है, जिनमें से १४५ तोपें विदेशी सैन्य बिक्री के फास्ट ट्रैक रास्ते से अमेरिका से ली जा रही हैं।

तोपों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का आज खुलासा करते हुए उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि इस दस साल के तोप कार्यक्रम पर करीब ७० हजार कऱोड रुपये खर्च किए जाएंगे और अर्से से धीमी चल रही प्रक्रियाआें को जोरदार गति दी जाएगी। बोफोर्स तोप सौदे में दलाली के कारण उठे राजनीतिक बवाल के बाद से एक के बाद एक कई सरकारें तोप खरीदने के नाम से ही कतराती रहीं है, जिससे सेना का तोपखाना बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सूत्रों ने कहा कि जिन तोपों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है उनमें खींचने वाली तोपें, पहिये से चलने वाली सैल्फ प्रोपेल्ड तोपें, ट्रैक्ड सैल्फ प्रोपेल्ड तोपें और अल्ट्रा लाइट हावित्जर तोपें शामिल हैं।

आपकी राय