ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मार्च के अंत तक राज्य के सभी योग्य लोगों को मिलेगा राशनकार्ड : रोशय्या

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

मार्च के अंत तक राज्य के सभी योग्य लोगों को मिलेगा राशनकार्ड : रोशय्या

हैदराबाद। मुख्यमंत्री डॉके रोशय्या ने राज्य में सभी योग्य लोगों को मार्च के अंत तक राशनकार्ड उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आज सचिवालय में अनंतपुर के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फर्जी राशनकाडा] की छंटनी का काम इस महीने के अंत तक पूरा होना है, पर अभी तक कुछ जिलों में यह काम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि अयोग्य लोग भी सब्सिडी का फायदा उठाते हैं, इसलिए फर्जी राशनकाडा] की छंटनी शुरू की गयी है।

उन्होंने विकास एवं कल्याणकारी योजनाआें के क्रियान्वयन को अलगअलग मुद्‌दे बताया और कहा कि राज्य का विभाजन केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है तथा यह पूरा मामला केंद्र संभाल लेगा। प्रदर्शन व आंदोलन के दौरान सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने को अनुचित बताते हुए उन्होंने विपक्षी दलों से बजट सत्र में आंदोलन को शामिल नहीं करने की अपील की।

उन्होंने अनंतपुर जिले को सूखापी़डत क्षेत्र करार देते हुए कहा कि वहां पेयजल की गंभीर समस्या हैऔर सरकार इसके समाधान के लिए हर तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में ज्यादातर कॉलोनियां बनी हुई हैं, लेकिन उनमें न्यूनतम सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से अगले वर्ष एनआरईजीपी योजना के तहत अधिक निधियां मांगी गयी हैं और प्रधानमंत्री ने भी इसके प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अगले वर्ष मिलने वाली इस राशि से सूखाग्रस्त क्षेत्रों में अनेक काम शुरू किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में छात्रवृत्ति वितरण, समाज कल्याण छात्रावासों के कामकाज तथा कई अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि अनंतपुर जिले में श्रीकृष्ण देवराय के ५००वें पट्टाभिषेक महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सरकार ने तीन सदस्यों की मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से उपसमिति सदस्यों एन रघुवीरा रेड्डी, डॉजे गीता रेड्डी तथा आनम रामनारायण रेड्डी को अपेक्षित सहयोग देने की अपील की। उन्होंने जल्द ही शुरू होने जा रहे बजट सत्र में किसी तरह की अ़डचन या रुकावट नहीं डालने की बारबार अपील की। बैठक में पूर्व मंत्री जेसी दिवाकर रेड्डी अनुपस्थित थे।

आपकी राय