ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ऑनलाइन ट्रेडिंग दुकान से एक कऱोड की संपत्ति चोरी

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

ऑनलाइन ट्रेडिंग दुकान से एक कऱोड की संपत्ति चोरी

नेल्लूर। नेल्लूर नगर के काकर्लावारि विधि स्थित एसवीआर ऑनलाइन ट्रेडिंग दुकान से आज त़डके कुछ अज्ञात चोर लगभग एक कऱोड रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ले गये। दुकान मालिक कोप्पवरपु श्रीनिवास द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कुछ अज्ञात लोग दुकान में घुसकर ७३ लाख रुपये की नकद राशि तथा दो किलो सोने के आभूषण चुरा ले गये।

दूसरी तरफ, उसी गलियारे में आज त़डके कुछ अज्ञात लोग बीट कांस्टेबलों को देखकर ५ लाख रुपये छ़ोडकर भाग गये। पुलिस आज त़डके हुई इस चोरी को लेकर कई तरह के संदेह व्यक्त कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक जी मल्ला रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे कनक राव, डीएसपी राधिका रेड्डी आदि ने घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

चोरों ने दुकान का शटर त़ोडे बिना नकली चाबी की मदद से शटर खोलकर यह चोरी की है। पुलिस मामले की जांच के तहत इससे पूर्व दुकान में काम कर चुके लोगों के विवरण व उनके सेलफोन नंबर आदि जुटा रही है।

आपकी राय