स्वच्छ राजनीति के लिए काम करेंगे स्वामी रामदेव
हैदराबाद। योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज स्वच्छ राजनीति के लिए काम करने के प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वर्ष २०१४ के चुनावों में ‘भारत स्वाभिमान’ के सदस्य जनहित में कार्य करने वाले सुयोग्य उम्मीदवारों के चयन व जीत हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने हालांकि राजनीति में प्रवेश की घोषणा तो नहीं की, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया कि वे राजनीति से दूरी बनाये रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में भारत स्वाभिमान के पांच से दस लाख सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम स्वयं चुनाव नहीं ल़डेंगे, लेकिन धर्म, सत्य व देश की रक्षा के लिए साफसुथरे छवि के लोगों को चुनाव ल़डने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
उनकी इस बात से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि आगामी आम चुनावों में स्वामी रामदेव राजनीतिक मंच पर दिखाई देंगे। सुसंपन्न भारतवर्ष के सपने को साकार करने का आह्वान करते हुए उन्होंने देश में स्वच्छ राजनीति व योगनीति चलाने पर बल दिया।
जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि स्वामीजी क्या हम आपको भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख सकेंगे, इस पर उन्होंने मुस्कुराकर कहा, ‘न तो मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं और न ही प्रधानमंत्री बनने की मेरी इच्छा है,
