जीप व ऑटो की भ़िडंत में छह लोगों की मौत
हैदराबाद। नलगोंडा जिले में एक ऑटोरिक्शा के प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक की सुरक्षा में चल रहे वाहन से टकरा जाने से छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक भट्टी विक्रमार्क की सुरक्षा में लगी जीप ने एकदूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना सुबह ११ बजे नलगोंडा जिले के छोट्टुप्पल मंडल के दंंडुमलकापुरम के पास हुई। मुख्य सचेतक की सुरक्षा में लगे जवान खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे, जबकि ऑटोरिक्शा हैदराबाद से नार्केटपल्ली जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि हादसे में आटो में सवार ऐतगोनी जयचंदर (३४), उसकी पत्नी ऐतगोनी लिंगम्मा (२९), आटो चालक रामुलू (२७) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल जयचंदर के बेटे निखिल (६) की हैदराबाद ले जाते समय तथा दो अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी। नलगाेेंडा जिले के चंडूरु मंडल के कोंडापुरम गांव का मूल इस बीच, जिले के रामकोट क्षेत्र में आज एक अन्य दुर्घटना में ट्रैक्टरट्राली के पलट जाने से महिला समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी और आठ घायल हो गये।
