ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पुराने शहर में बच्चे का अपहरण, दस लाख की फिरौती मांगी

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

पुराने शहर में बच्चे का अपहरण, दस लाख की फिरौती मांगी

हैदराबाद। विजयव़ाडा में नागवैष्णवी के अपहरण और हत्या की घटना राज्य के लोग अभी भूल भी नहीं पाये थे कि आज नगर के पुराने शहर में एक अन्य मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताआें ने बच्चे के पिता से १० लाख रुपये की फिरौती मांगने के अलावा इस बारे में पुलिस या मीडिया को बताने पर बच्चे की हत्या कर देने की धमकी तक दी। शाहअलीबंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहर्ताआें की तलाश शुरू कर दी है।

इस बीच, विश्वस्त सूत्रों पर भरोसा करें, तो साइबराबाद पुलिस ने अपहर्ताआें को गिरफ्तार कर

लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने शहर के खाजीपुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद हमीद खान चांदी के आभूषण बनाता है और उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

चार वर्षीय बेटा नूरुल्ला स्थानीय क्रास इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। नूरुल्ला रोजाना की तरह आज सुबह स्कूल जाने के लिए घर के सामने ख़डे होकर अपने मित्र का इंतजार कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे दो अज्ञात लोग नूरुल्ला को उठाकर फरार हो गये। गली के सिरे पर साफसफाई में लगे जीएचएमसी कर्मचारियों ने बच्चे को ले जाते देखा और इसकी जानकारी उसके पिता हमीद खान को दी।

आपकी राय