अज्ञात युवक की निर्मम हत्या
हैदराबाद। एलबी नगर थानांतर्गत एक अज्ञात युवक की निर्मम हत्या कर दिये जाने की घटना प्रकाश में आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने भूपेश गुप्ता नगर की परिधि स्थित जनार्दन रेड्डी नगर श्मशान घाट के निकट लगभग ३५ वर्षीय एक अज्ञात युवक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।
पुलिस का मानना है कि स्थानीय क्षेत्र में ग़ुडंबा व्यापार में वर्चस्व की ल़डाई के तहत ही यह हत्या होने की संभावना है। युवक की हत्या की खबर से गुस्साये स्थानीय लोगों ने स्थानीय ग़ुडंबा व्यापारियों व उनके घरों पर हमला करने के साथ ही उनके घरों के फर्नीचरों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
