राजशेखर रेड्डी की पत्नी ने विधायक के रूप में शपथ ली
हैदराबाद। दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी की पत्नी वाई एस विजयलक्ष्मी ने आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। वह राज्य के पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुनी गई हैं। गत वर्ष दो सितंबर को हुई एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में रेड्डी के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर श्रीमती विजयलक्ष्मी निर्वाचित हुई हैं।
राज्य विधानसभा अध्यक्ष एनकिरण कुमार रेड्डी ने १५ फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के महज चार दिन पहले श्रीमती विजयलक्ष्मी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कांग्रेस सांसद और उनके बेटे वाईएसजगनमोहन रेड्डी राज्य में पार्टी के राजनीतिक सलाहकार सदस्य केवीपीरामचंद्र राव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीश्रीनिवास सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
