विधायकों की रैली को पुलिस ने रोका
हैदराबाद। पुलिस ने आज तेलंगाना विधायकों की जेएसी कार्यालय से विधानसभा परिसर के समक्ष स्थित गनपार्क को जा रही रैली को रोक दिया। विधायकों ने तेलंगाना राज्य के तुरंत गठन की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रैली शुरू की। जैसे ही यह रैली आदर्श नगर स्थित एमएलए क्वार्टर्स पहुंची पुलिस ने उसे रोक दिया। पुलिस तथा विधायकों के बीच काफी वादविवाद तथा धक्कामुक्की भी हुई। बाद में विधायकों को गनपार्क जाने दिया गया।
