अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी
हैदराबाद। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन के अभिभाषण के दौरान कदमकदम पर तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने रुकावटें पैदा कीं।
तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों व विधान परिषद सदस्यों ने काली पट्टियां लगाकर सदन में प्रवेश किया।
राज्यपाल ने निर्धारित समयानुसार सुबह १०१५ बजे सदन में प्रवेश किया और उनका विधानसभा अध्यक्ष एन किरण कुमार रेड्डी, विधान परिषद के सभापति डॉ चक्रपाणि, मुख्यमंत्री डॉके रोशय्या ने स्वागत किया। राज्यपाल के अपना भाषण शुरू करते ही कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना से ज़ुडे जनप्रतिनिधियों ने अचानक ख़डे होकर ‘जय तेलंगाना’ लिखे हुए प्लेकार्ड प्रदर्शित करने शुरू कर दिये। विधान परिषद सदस्य मोहन रेड्डी ने ९ दिसंबर की केंद्र सरकार की घोषणा को यथावत लागू करने की मांग से संबंधित प्लेकार्ड प्रदर्शित किया।
भाषण खत्म होने से कुछ देर पहले ही कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने प्लेकार्ड दिखाते हुए राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। इस दौरान सदन में तटीय आंध्र के तेलुगु देशम पार्टी विधायकों व विधान परिषद सदस्यों ने ‘एकीकृत आंध्र’ के नारे लिखे हुए प्लेकार्ड प्रदर्शित किये। तेदेपा विधायक डीनरेंद्र, पीकेशवुलु आदि ने एकीकृत आंध्र के समर्थन में नारे लगाये। राज्यपाल के ४५ मिनट के अभिभाषण के दौरान कई बार रुकावटें पैदा की गयीं और यह सब एक सुनियोजित
