ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

12 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Feb 2010, IST

12 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार

हैदराबाद। विधानसभा अध्यक्ष एन किरण कुमार रेड्डी ने आज १२ विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इन विधायकों ने पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर अपने पद छ़ोडने का फैसला किया था। अध्यक्ष ने ११ विधायकों के इस्तीफे आज स्वीकार किए, जबकि तेदेपा के एक विधायक का इस्तीफा कल स्वीकार कर लिया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए श्रीकृष्णा कमेटी के अधिकार क्षेत्र के विरोध में तेलंगाना क्षेत्र के १५ विधायकों ने कल विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंपे थे। कांग्रेस के दो और पीआरपी के एक विधायक के इस्तीफे का निपटारा किया जाना अभी बाकी है। सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति ने क्षेत्र के विधायकों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा था। समिति का कहना था कि विधानसभा की सीटें छ़ोडना ही केंद्र पर तेलंगाना राज्य के शीघ्र गठन के लिए दबाव बनाने का एकमात्र रास्ता है।

आपकी राय