ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को दिशाहीन बताया

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Feb 2010, IST

opposite leader, governorविपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को दिशाहीन बताया

हैदराबाद। विपक्षी दलों ने आज विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा दिये गये अभिभाषण को दिशाहीन तथा प्रमुख मुद्दों से बचने का प्रयास करार दिया।

उन्होंने पिछले तीन दिनों से राज्य को हिला कर रख देने वाले तेलंगाना मुद्दे का अभिभाषण में उल्लेख न किये जाने पर भी क़डी आपत्ति जतायी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के सदन नेता जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह अभिभाषण सरकार के कामों के प्रमाणीकरण की तरह था और इसमें महंगाई व वर्तमान में जारी प्रदर्शनों जैसे ज्वलंत मुद्दों का समुचित उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने अभिभाषण को गुमराह करने वाला बताया और कहा कि इसमें गरीबों तथा दलित वगा] के बारे में भी कोई उल्लेख नहीं था।

राज्यपाल के अभिभाषण में आगामी वित्त वर्ष में राज्य के लिए २६ प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य रखे जाने का उपहास उ़डाते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्या पाकिस्तान या इटली से धन लेकर आयेगी? महंगाई को १६ प्रतिशत नीचे लाने की बात के पूरी तरह झूठ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में खाद्यान्नों की कीमतों में सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि रोशय्या सरकार को सिंचाई परियोजनाआें के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इसमें जलयज्ञम को पहले ही बंद कर दिया है।

सिंचाई परियोजनाआें को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की बात पिछले पांच वषा] से कागजों में ही है। पिछले पांच वषा] से मेट्रो रेल परियोजना भी निविदा के स्तर तक ही पहुंच पायी है। राज्यपाल के अभिभाषण में कृष्णा चरण३ जलपरियोजना का भी कोई उल्लेख नहीं था।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में पुरानी कल्याण योजनाआें को याद करने के अतिरिक्त नया कुछ भी नहीं था। अभिभाषण में मुस्लिम समुदाय को चार प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधी उल्लेख करने पर आपत्ति जताते हुए भाजपा सदस्य ने प्रश्न किया कि क्या राज्यपाल उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध बोल रहे थे? उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मुंह से एक असंवैधानिक बात निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना प्रदर्शनकारियों, खास तौर से छात्रों का दमन करने के लिए कांग्रेस सरकार निर्मम व हिंसक तरीके अपना रही है।

माकपा सदस्य जुलाकंटी रंगारेड्डी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण दिशाविहीन था। सरकार ने स्व वाईएसआर द्वारा शुरू की गयी योजनाआें को लागू करने का आश्वासन दिया था, परंतु इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि इन्हें किस तरह से लागू किया जायेगा।

भाकपा के सदन नेता जी मल्लेश ने कहा कि राज्यपाल के भाषण में महंगाई, भ्रष्टाचार व तेलंगाना मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस लाठी चार्ज के लिए सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि तटीय आंध्रा के पुलिस अधिकारी गृह मंत्री श्रीमती सबिता इंद्रा रेड्डी के आदेशों व निर्देशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आपकी राय