ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

अध्यापिका की पिटाई से घायल बालक अस्पताल में भर्ती

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Feb 2010, IST

अध्यापिका की पिटाई से घायल बालक अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद)। अध्यापकों से बच्चों को शिक्षा देने की अपेक्षा की जाती है, परंतु एक अध्यापिका ने एक चार वर्षीय छात्र की इस तरह पिटाई की कि घायल छात्र को न सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराना प़डा, बल्कि उसके गुप्तांगों पर लगी गंभीर चोटों की वजह से चिकित्सकों ने लंबी चिकित्सा प्रक्रिया में ऑपरेशन कर उसके ठीक होने की बात कही है। यह घटना नेरेडमेट थानांतर्गत मधुरानगर स्थित विमुक्ति मिशन हाईस्कूल में घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरेडमेट क्षेत्र के वाजपेयी नगर निवासी राजू एवं वसंता नामक दंपती का चार वर्षीय पुत्र श्रीकांत पास के मधुरानगर स्थित विमुक्ति मिशन हाईस्कूल में एलकेजी का छात्र है। श्रीकांत की क्लास टीचर ने आज नहीं प़ढने की शिकायत करते हुए गुस्से में श्रीकांत को लात मारी, जिससे उसके गुप्तांगों से खून बहने लगा। इसके तुरंत बाद स्कूल वालों ने छात्र के मातापिता को फोन पर श्रीकांत के गुप्तांगों से रक्तस्राव होने की खबर दी।

श्रीकांत के मातापिता जब स्कूल पहुंचे, तो गुप्तांगों से काफी अधिक रक्तस्राव होने के कारण वह कमजोर होकर प़डा हुआ था। उन्होंने बेटे की हालत देखकर स्कूल प्रबंधन पर गुस्सा उतारा, तो स्कूल प्रबंधन से ज़ुडे ज्योति बाबू की पत्नी रूबी ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए श्रीकांत के मातापिता को डरानेधमकाने की कोशिश की।

इस पर छात्र के मातापिता ने इस बारे में मीडिया को बताया। मीडिया के लोग घटना की जानकारी लेने जब स्कूल पहुंचे, तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें यह कहकर स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया कि वे बिना अनुमति अंदर नहीं जा सकते। यही नहीं, स्कूल प्रबंधन ने संवाददाताआें के साथ भी गालीगलौज किया।

श्रीकांत को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने बताया कि श्रीकांत की हालत स्थिर है और शल्यचिकित्सा से उसके गुप्तांगों का इलाज किया जा सकता है। बाद में स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही से पेश आने वाले लोगों व छात्र की पिटाई करने वाली अध्यापिका के खिलाफ क़डी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

आपकी राय