तेलंगाना समर्थकों का विधायक की कार पर हमला
नलगोंडा। नलगोंडा शहर में पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग कर रहे कार्यकर्ताआें ने आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक जूलकंटी रंगा रेड्डी की कार पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में विधायक को चोट नहीं आयी। प्रदर्शनकारियों को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने छह कार्यकर्ताआें को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना समर्थक कार्यकर्ताआें में ब़डी संख्या में छात्र भी शामिल थे। छात्र पृथक तेलंगाना के समर्थन में विधायक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि माकपा प्रदेश के विभाजन के खिलाफ है। पुलिस के अनुसार माकपा विधायक जब जिला परिषद कार्यालय में आयोजित एक बैठक से वापस लौट रहे थे, तभी तेलंगाना समर्थकों ने उनकी कार पर हमला बोल दिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताआें को बताया कि नारेबाजी कर रही भ़ीड ने मिर्यालाग़ुडा के विधायक की कार पर पत्थर फेंके, जिससे उनकी कार के शीशे टूट गये। विधायक उस समय कार में थे, लेकिन उन्हें चोट नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भ़ीड को तितरबितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
