ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

उविवि में माओवादियों की मौजूदगी नहीं : तिरुपति राव

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

उविवि में माओवादियों की मौजूदगी नहीं : तिरुपति राव

हैदराबाद। उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तिरुपति राव ने पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान माओवादियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से इंकार किया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री पीचिदंबरम के विश्वविद्यालय परिसर में माओवादियों के होने के दावे को खारिज कर दिया।

प्रो राव ने यहां शांति समिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताआें से कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति सामान्य बनाने और शैक्षणिक सत्र को बाधित किये बिना परीक्षाएं करवाने की कोशिशें जारी हैं।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि छात्रों के साथ प्रदर्शन में माओवादी और असामाजिक तत्व भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कुछ बाहरी लोग हैं, लेकिन वे असामाजिक तत्व या माओवादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन जारी रखते हैं, तो कोई बुराई नहीं है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए शांति समिति सभी छात्रावासों का दौरा करके विद्यार्थियों से उनकी समस्याआें पर बातचीत करेगी। शैक्षणिक सत्र को प्रभावित किए बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कुलपति ने कहा कि उन्होंने पुलिस से बिना उनकी इजाजत के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने को कहा है। प्रो राव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि जब छात्रों के प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे हों, तो पुलिस के परिसर में प्रवेश की कोई जरूरत नहीं है।

सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित

इस बीच, वर्तमान स्थिति को देखते हुए सोमवार व मंगलवार को होनेवाली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। विश्वविद्यालय के रेजिस्ट्रार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार २२ व २३ फरवरी से शुरू होने वाली एमबीए, एमसीए, एलएलबी, पीजी डिप्लोमा, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीसीजे, एमसीजे तथा एमएलईएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं। हालांकि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित नहीं की गयी हैं।

आपकी राय