ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

राजनीतिक दलों के नेताओं ने कप़डा व्यापारियों को दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Swatantra Vaartha  Wed, 25 Jan 2012, IST

राजनीतिक दलों के नेताओं ने कप़डा व्यापारियों को दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Leaders of political parties have promised full cooperation Kphda tradersहैदराबाद। राज्य सरकार द्वारा कप़डे पर लगाए जा रहे पांच प्रतिशत वैट के विरोध में कप़डा व्यापारियों द्वारा इंदिरा पार्क के समक्ष स्थित धरना चौक पर की जा रही नौ दिवसीय क्रमिक भूखह़डताल के दूसरे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने धरना चौक में आकर व्यापारियों को उनकी ल़डाई में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बंडारू दत्तात्रेय ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कप़डे पर वैट लगाया जाना गलत है तथा राज्य सरकार को इसे हटा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही कप़डे पर वैट लगाए जाने के खिलाफ है तथा उन्होंने स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री एनकिरण कुमार रेड्डी से चर्चा भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कप़डे पर लगाए जा रहे वैट के विरोध में भाजपा द्वारा २७ जनवरी को नगर में रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने कप़डे पर से वैट नहीं हटाया, तो उनकी पार्टी उक्त मुद्दे को विधानसभा में आगामी सत्र में उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और इसे हटाने हेतु दबाव डालेंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या फिर किसी वर्ग का मामला नहीं, बल्कि यह सभी का मामला है खासकर आम आदमी कामामला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कप़डे पर से वैट हटा लेना चाहिए।

माकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद पीमधु ने कप़डा व्यापारियों को उनके संघर्ष में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जब देश में किसी भी राज्य में कप़डे पर वैट नहीं लगाया जा रहा है तो राज्य सरकार को ऐसा करने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कप़डा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा इस क्षेत्रपर अतिरिक्त बोझ डालना जनता है द्वित में नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने कप़डे पर वैट लगाने का प्रयास नहीं किया तो क्यों किरण कुमार रेड्डी सरकार ऐसा कर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कल ही मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

उन्होंने कहा कि यह मामला जनता के हित से ज़ुडा हुआ है तथा माकपा शांत नहीं बैठेगी तथा इसके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता एलश्रीनिवास ने कहा कि तेदेपा भी कप़डे पर वैट लगाए जाने के खिलाफ है तथा उनके नेता नारा चंद्रबाबू नायुडू ने स्वयं इसके विरोध में नामपल्ली स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में भाग लिया था और इसे हटाए जाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि तेदेपा भी इसके खिलाफ आवाज़ उठाएगी।राज्य के विभिन्न जिलों से कप़डा व्यापारियों ने आज धरना चौक पर आकर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

इस बीच पूर्व कप़डा मंत्री पीशंकर राव ने भी कप़डे पर लगाए जा रहे वैट का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से इसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विगत में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था।

आपकी राय