मुख्यमंत्री से मतभेदों के समाचार बेबुनियाद : राजनरसिम्हा
हैदराबाद। उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के साथ उनके मतभेद होने के समाचार सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ तालमेल बना हुआ है, और कुछ मीडिया उन दोनो के बीच दरार पैदा करने के उद्देश्य से ही इस प्रकार गलत समाचार फैला रहे है। इन समाचारों के प्रकाशन को ‘येल्लो जर्नलिजम’ का करार दिया।
आज यहां सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनरसिम्हा ने कहा राज्य में कांग्रेस सरकार ‘टीम’ के रूप में कार्य कर रही है और सभी मुख्यमंत्री एनकिरण कुमार रेड्डी के नेतृत्व में एक जुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से नेहरू से सोनिया गांधी तक दलितों को हरसंभव अवसर प्रदान किये गये है। इस संबंध में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना एक बडा उदाहरण है। देश भर में कांग्रेस ही दलितों के हितों की रक्षा करते हुए उनका उत्थान कर रही है।
लेकिन दलित विधायक डाशंकर राव को मंत्रिमंडल से हटाने के मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से वे टाल गये । इसके अलावा उन्होंने अमलापुरम में अंबेड्कर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई को शोचनीय बताया। संवाददाता सम्मेलन से पहले ‘डिजिटलाइजेशन आफ हैदराबा ’ परियोजना का उदघाटन किया ।
