युवती समेत दो लोगों ने आत्महत्या की
हैदराबाद। पुराने शहर के छत्ररीनाका पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवती ने उच्च शिक्षा के बावजूद भी अच्छी नौकरी न मिलने के कारण और बंजाराहिल्स पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक ने अच्छी नौकरी रहने के बाद भी आर्थिक तंगी के चलते निराश होकर मौत को गले लगा लिया।
छत्ररीनाका पुलिस के अनुसार शिवगंगा नगर निवासी एश्रीनिवासी की पुत्री एबिंदु (२२) ने बीएससी बीएड की पढाई और नौकरी के तलाश में जुट गई। नौकरी न मिलने से निराश बिंदू ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। एक और दूसरी मामले में नवोदया कालनी निवासी सीकृष्ण कांत (३२) टाटा डोकोमो कंपनी में विपणन प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। पिछले कुछ माह से वह आर्थिक संकट से गुजर रहा था। इस कारण निराश होकर कल रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
