ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सभी सिंचाई परियोजनाआें को पूर्ण करना सरकार का लक्ष्य : रोशय्या

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

सभी सिंचाई परियोजनाआें को पूर्ण करना सरकार का लक्ष्य : रोशय्या

विजयनगरम। मुख्यमंत्री डॉके रोशय्या ने कहा कि प्रदेश की सभी सिंचाई परियोजनाआें को पूरा करना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय स़डक एवं भवन निर्माण विभाग के अतिथिगृह में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कम खर्च में पूरी होने वाली परियोजनाएं प्राथमिकता के क्रम में पूरी की जायेंगी तथा बाद में अन्य परियोजनाआें का निर्माण भी पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार जरूरतमंदों के लिए गृह निर्माण को अधिक तवज्जो दे रही है।

आंध्र प्रदेश व उ़डीसा के बीच सीमा संबंधी विवाद पर उ़डीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखे जाने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पर चर्चा करने के लिए नवीन पटनायक से हैदराबाद आने का अनुरोध किया गया है। उनके पत्र का जवाब आना अभी बाकी है। रोशय्या ने कहा,‘सीमा संबंधी विवाद पर चर्चा के लिए उ़डीसा के मुख्यमंत्री को अगर हैदराबाद आने में कोई दिक्कत हो, तो मैं खुद उ़डीसा जाकर उनसे चर्चा करने को तैयार हूं तथा इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’

उन्होंने कहा कि राज्य में नौ घंटे विद्युत आपूर्ति विभिन्न चरणों में की जायेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र से राज्य के लिए अतिरिक्त एक लाख ७५ हजार टन चावल की मांग की गई, लेकिन केंद्र ने अपेक्षित चावल देना तो दूर, राज्य के लिए प्रति माह दिये जा रहे चावल के कोटे में भी ४५ हजार टन की कटौती कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सांसदों से राज्य का चावल कोटा ब़ढाने के संबंध में केंद्र पर दबाव बनाने को कहा गया है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार और निगमों के पदों की भर्ती के लिए कोई डेडलाइन नहीं है। उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार व निगमों के पदों की भर्ती को शांतिपूर्वक की जाने वाली प्रक्रिया बताते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य को कई कारणों से विभिन्न दबावों का सामना करना प़डा है। राजमर्रा की वस्तुआें की ब़ढती कीमतों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दरों का नियंत्रण एक दिन में संभव नहीं है, लेकिन फिलहाल दरों में धीरेधीरे गिरावट आ रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीएससी२००८ अध्यापक पर्दो की भर्ती का मसला सुप्रीम कोर्ट के अधीन में है।

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायुडू के साथ ‘सत्ता की मैचफिक्सिंग करने’ संबंधी आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘मेरे और चंद्रबाबू नायुडू की उम्र में काफी अंतर है। और वैसे भी मेरी उम्र मैच खेलने वाली नहीं रही। मैं कोई मैच नहीं खेल सकता, क्योंकि इसके लिए मेरी उम्र साथ नहीं देती।’

बाद में उन्होंने सारपल्ली में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री बोत्सा सत्यनारायण, गादे वेंकट रेड्डी, जिला परिषद अध्यक्ष बी चंद्रशेखर, विधायक बोत्सा अप्पल नरसय्या आदि उपस्थित थे।

आपकी राय