ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

हाईटेक होगी जन वितरण प्रणाली : जुपल्ली

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

हाईटेक होगी जन वितरण प्रणाली : जुपल्ली

हैदराबाद। नागरिक आपूर्ति मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने घोषणा की कि मोबाइल तकनीक की मदद से जल्द ही जन वितरण प्रणाली को ‘हाईटेक’ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हजारों राशनकार्ड धारकों को क्षेत्र की राशन दुकान से ज़ोडा जायेगा और राशन के भंडारण की जानकारी एसएमएस द्वारा उलब्ध करायी जायेगी।

जुपल्ली कृष्णा राव ने आज यहां संयुक्त जिलाधीशों तथा आंध्र प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला आपूर्ति अधिकारियों व प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा कि नागरिक आपूर्ति प्रणाली में आने वाली समस्याआें को नई तकनीकों की मदद से दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन अत्याधुनिक तकनीक की मदद से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैदराबाद व रंगारेड्डी जिलों में नये गैस कनेक्शन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे।

कुछ राशनकाडा] को रद्द किये जाने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए मंत्री बताया कि सरकार व निजी संस्थाएं सिर्फ फर्जी राशनकाडा] के संबंध में सर्वेक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी धारकों के घर जाकर यह पता लगाया जायेगा कि राशनकार्ड सही हैं या फर्जी। उन्होंने बताया कि केवल फर्जी या जिन धारकों की मौत हो चुकी है, उन्हीं के राशनकार्ड रद्द किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि फर्जी राशनकार्ड रद्द करने से डीलरों पर बोझ कम प़डेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग्य राशनकार्ड किसी भी हाल में रद्द नहीं किये जायेंगे।

मंत्री ने बताया कि भविष्य में जारी होने वाले राशनकाडा] में धारकों के रेटिना की पहचान शामिल होगी, जिन्हें ईसेवा व राजीव इंटरनेट सेंटर से जारी किये जायेंगे।

जुपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि कानून की खामियों की वजह से प्रतिबंध के बावजूद कई राशन डीलर न्यायालय से स्थगनादेश लेकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता विभाग द्वारा छापेमारी मारने के बावजूद उनके खिलाफ कदम उठाने में मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि फर्जी डीलरों से संबंधित कोई भी जानकारी वे टोलफ्री नंबर पर दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। समीक्षा बैठक में विशेष आयुक्त एम सुब्रह्मणयम, आयुक्त संजय जाजू, सुश्री लक्ष्मी व मुख्य राशन अधिकारी लोकेश कुमार उपस्थित थे।

आपकी राय