राजनीतिक संकट पैदा करने से नहीं बनेगा तेलंगाना : जाना रेड्डी
हैदराबाद। पूर्व मंत्री के जाना रेड्डी ने आज स्पष्ट किया कि मात्र राजनीतिक संकट पैदा करने से पृथक तेलंगाना का गठन संभव नहीं है और इसलिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस्तीफे देकर राजनीतिक संकट पैदा करने से तेलंगाना बनना तो दूर, उसकी प्रक्रिया में भी काफी विलंब होगा।
जाना रेड्डी के आवास के सामने आज तेलंगाना दलित जेएसी के तत्वावधान में सैक़डों लोगों ने धरना दिया और उनसे विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान रेड्डी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संयम बरतते हुए सहयोग करने से ही मसले का समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा,‘श्रीकृष्णा समिति के समक्ष हर कोई अपनी राय रख सकता है और हमें पूरा विश्वास है कि श्रीकृष्णा समिति तेलंगाना के साथ अन्याय नहीं करेगी।’ उन्होंने सभी वगा] से श्रीकृष्णा समिति को सहयोग देने की अपील की।
जाना रेड्डी ने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करने की दिशा में हम सब काम कर रहे हैं, लेकिन जोश में आकर युवकों का आत्महत्या व प्राण त्यागना बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना उज्ज्वल भविष्य की बलि नहीं देने की अपील की।
इससे पूर्व, दलित जेएसी के नेताआें व कार्यकर्ताआें ने आज सुबह जाना रेड्डी से विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग को लेकर उनके आवास पर धरना दिया, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव उत्पन्न हो गया। प्रदर्शनकारियों का सवाल था कि हाल तक तेलंगाना राजनीतिक जेएसी में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति का इस तरह अचानक इससे नाता त़ोडने के क्या कारण हैं? उनका आरोप था कि सिर्फ जेएसी को अस्थिर करने के लिए ही रेड्डी ने ऐसा किया है। प्रदर्शनकारी कुछ देर तक नारे लगाने के बाद वहां से चले गये।
