ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

किसानों को नि:शुल्क विद्युतापूर्ति करने में विफल रही सरकार : तेदेपा

Swatantra Vaartha  Thu, 25 Feb 2010, IST

किसानों को नि:शुल्क विद्युतापूर्ति करने में विफल रही सरकार : तेदेपा

हैदराबादसरकार पर आश्वासन के अनुसार किसानों को नौ घंटे बिजली उपलब्ध कराने तथा पंपसेटों में ट्रिपिंग रोकने के लिए कदम उठाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा से वाकआउट किया। भारी सिंचाई मंत्री पीलक्ष्मय्या ने मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि ३१ दिसंबर २००९ तक कृषि क्षेत्र को तत्काल योजना के अंतर्गत ३४१ बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों से अक्टूबर २००८ में कोई बिजली शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जबकि अन्य से विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत २० पैसे, ५० पैसे तथा एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क विद्युत योजना तत्काल कनेक्शनों पर भी लागू की जायेगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कनेक्शनों के अंतर्गत भी २३३२ कऱोड रुपये की राशि बकाया हो गयी है।

मंत्री ने विपक्ष की इस दलील का खंडन किया, जिसमें शुल्क का भुगतान न करने के कारण तत्काल कनेक्शन काट दिये जाने की बात कही गई थी। तेदेपा सदस्य पी श्रीनिवास रेड्डी तथा अन्य ने इस मुद्दे को लेकर मंत्री को घेर लिया तथा कहा कि बहुत से स्थानों पर तत्काल योजना के अंतर्गत जारी किये गये बिजली कनेक्शन, जिन्हें नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति योजना के अंतर्गत लाया गया था, को काट दिया गया है।

तेदेपा सदस्यों ने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री वाई एसराजशेखर रेड्डी ने बहुत से मौकों पर आश्वासन दिया था कि तत्काल योजना के अंतर्गत हर वर्ष एक लाख कनेक्शन तथा ५० हजार नि:शुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेंगे। इस संदर्भ में प्रेस की कटिंग पेश करते हुए श्रीनिवास रेड्डी ने प्रश्न किया कि क्या सरकार पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर के वादे के अनुसार किसानों को नौ घंटे नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति कर रही है।

मंत्री ने बताया कि तत्काल कनेक्शन योजना के अंतर्गत ६० हजार आवेदन लंबित हैं और सरकार विगत में किये गये वादे के अनुसार कृषि क्षेत्र को नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित कर रही है। विपक्ष के नेता एनचंद्रबाबू नायुडू ने कहा कि मंत्री के जवाबों में स्पष्टता नहीं है और सरकार पर किसानों को नौ वषा] तक नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति करने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार सबस्टेशन तथा ट्रांसफार्मर स्थापित करने में विफल रहने के कारण मोटरें जल जा रही है और किसानों को भारी नुकसान उठाना प़ड रहा है। यह कहते हुए कि सरकार किसानों को नि:शुल्क विद्युत आपूर्ति करने में विफल रही है तथा मंत्री के उत्तर में स्पष्टता नहीं है, चंद्रबाबू नायुडू ने तेदेपा सदस्यों के वाकआउट का नेतृत्व किया।

आपकी राय