आरटीसी बस ने युवक की जान ली, एक अन्य जख्मी
हैदराबा। उप्पल थाना क्षेत्र में आरटीसी बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलकोंडा चौराहे के पास रहने वाला राजू (२२) आज अपने मित्र हरिकृष्णा (२०) के साथ दुपहिया वाहन पर उप्पल से रामंतापुर की ओर जा रहा था कि रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार से आती हुई एक आरटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि हरिकृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर हरिकृष्णा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उप्पल पुलिस ने दुर्घटना के जिम्मेदार आरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
