गैस कनेक्शन मुद्दे को लेकर विपक्षी महिला सदस्यों ने सरकार को घेरा
हैदराबाद। विपक्षी दलों की महिला सदस्यों ने अपने सहयोगी सदस्यों के समर्थन के बिना ही दीपम योजना के तहत गैस कनेक्शनों के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया तथा कुछ समय तक विधानसभा के कार्यवाही में रुकावट डाली।
नागरिक आपूर्ति मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव के दीपम योजना पर उत्तर से असंतुष्ट महिला सदस्य जो सदन में वेल की ओर जा रहे थे, अन्य सदस्यों की सलाह पर वापस अपनी सिटों पर लौट आये।
तेदेपा सदस्य श्रीमती सीता दयाकर रेड्डी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने हाल ही में गैस कनेक्शन प्राप्त कर लेने वाले कार्ड धारकों के केरोसिन के कोटे में कटौती कर दी है। उन्होंने नागरिक आपूर्ति मंत्री के इस वक्तव्य कि ग्राम सभाआें में फैसला लेने के बाद नये गैस कनेक्शन जारी किये जा रहे हैं, का क़डा विरोध किया। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ग्रामसभा की बैठकें नियमित रूप से नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नये दीपम गैस कनेक्शन जारी करने में अनियमितताएं हो रही है। उन्होंने सरकार पर स्वसहायता समूहों के सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर गैस कनेक्शन देने की पूर्व प्रणाली को रद्द करने का आरोप लगाया।
तेदेपा की एक अन्य सदस्य श्रीमती सत्सवती राठौर ने कहा कि पूर्व तेदेपा सरकार ने दीपम योजना के अंतर्गत ३२ लाख गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये थे। वर्ष २००४ में सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने इस योजना को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है और पिछले छ: वषा] में केवल ३५ लाख कनेक्शन ही मंजूर किये हैं। जिन्हें कनेक्शन मंजूर किये गये थे उनमें से अधिकांश उपभोक्ता गैस सिलेंडर और कनेक्शन के लिए डीलरों के चक्कर काट रहे हैं। दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसआर द्वारा किया गया यह वादा कि दो वर्ष में ३० लाख कनेक्शन दिये जायेंगे, हकीकत में नहीं बदला। तेदेपा सदस्य श्रीमती उमा माधव रेड्डी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण में महिला सशक्तिकरण तथा दीपम योजना का उल्लेख नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने दीपम योजना को धीमा कर दिया है। पीआरपी सदस्य श्रीमती शोभा नागी रेड्डी ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है और उपभोक्ताआें को असुविधाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच कराने तथा दोषी गैस डीलरों के विरुद्ध क़डी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। अपने उत्तर के माध्यम से महिला सदस्यों को संतुष्ट करने का प्रयास करते हुए जुपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि केरोसीन की आपूर्ति को सीधा किया गया है, ताकि प्रत्येक कार्ड धारक को किरोसिन मिल सके। उन्होंने दावा किया कि वर्ष २००४ से १० तक ९,१७,८०२ कनेक्शन मंजूर किये गये हैं। प्रमुख शहरों में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति करने की योजना पर काम चल रहा है। उपभोक्ताआें को गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने में कोई देरी नहीं हो रही है। उपभोक्ताआें को २६० ईसेवा केंद्रों पर सिलेंडर रिफिल बुक कराने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राजीव इंटरनेट संटरों पर गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ग्राम सभाआें के माध्यम से गैस कनेक्शन देने के लिए समुचित सदस्यों का चयन कर रही है, क्योंकि बहुत सी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा दलित महिलाएं आईकेपी में पंजीकृत नहीं है। ऐसी महिलाआें को यह सुविधा उपलब्ध कराये जाने की जरुरत है।
