रंगारेड्डी जिला न्यायालय बार एसोसिएशन ने पुलिस की निंदा की
हैदराबाद । रंगारेड्डी जिला न्यायालय की बार एसोसिएशन ने नई दिल्ली में २३ फरवरी को अधिवक्ताआें पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन करने वाले वकीलों पर झूठें मामले दर्ज करने के लिए पुलिस की निंदा की है एसोसिएशन ने कहा है कि यदि पुलिस ने मामले वापस नहीं लिए तो उसे मजबूर होकर इस मामले से ज़ुडे पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी प़डेगी।
आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी श्रीकांत ने कहा कि जब अधिवक्ताआें ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया तो नागरिकों के साथ कुछ घटनाएं हुई थीं, जिनमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी थी। कार का मालिक जसवंत शुरू में तो मामला दर्ज कराना चाहता था, परंतु बाद में उसे पता चला कि कोर्ट में उपस्थित नागरिकों ने उसकी कार को नुकसान पहुंचाया है, तो उसने शिकायत को फ़ाड कर फेंक दिया। उस वक्त अधिवक्ता भी वहां पर उपस्थित थे, परंतु आज के समाचारपत्रों में यह समाचार प्रकाशित हुआ कि १४ अधिवक्ताआें के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से घटना के दिन पांच अधिवक्ता नई दिल्ली में थे।
स़डक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु
हैदराबाद । उप्पल थाना क्षेत्र में स़डक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात करीब ९ बजे उप्पल चौराहे के निकट स्थानीय लोगों ने एक ४५ वर्षीय व्यक्ति को स़डक के किनारे घायल अवस्था में प़डा देखा। उन्होंने तुरंत उसे १०८ नंबर के वाहन से अस्पताल भेजा, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। मृत्यु से पूर्व मृतक ने अपना नाम किशन बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
