ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

डीसीएम वैन की टक्कर से घायल युवक की मृत्यु

Swatantra Vaartha  Sat, 27 Feb 2010, IST

डीसीएम वैन की टक्कर से घायल युवक की मृत्यु

हैदराबाद। नाचारम थानांतर्गत डीसीएम के टक्कर मारने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात जामएउस्मानिया क्षेत्र निवासी विजयानंद का बेटा श्रवण कुमार (२१) अपने मित्र इजराइल के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर मल्लापुर से नाचारम की ओर जा रहा था कि रास्ते में मल्लापुर स्थित अश्रिता अस्पताल के पास पीछे से तेज रफ्तार से आती हुई एक डीसीएम वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके मित्र इजराइल को मामूली चोटे आयीं। दोनों को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां श्रवण कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

आपकी राय