खदान धंसने की दुर्घटना की न्यायिक जांच हो : चिरंजीवी
आेंगोल। प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) अध्यक्ष के चिरंजीवी ने सरकार से नेल्लूर जिले के चीमकुर्ती स्थित हंस ग्रेनाइट्स की खदान धंसने की दुर्घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।चिरंजीवी ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताआें से कहा कि कई मजदूरों की जान लेने वाली इस दुर्घटना की वजह ग्रेनाइट कंपनी के प्रबंधन की लापरवाही है।
ग्रेनाइट कंपनी ने मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में नहीं रखा तथा प्रबंधन की अधिक लाभ कमाने की प्रवृत्ति व समझदारी की कमी की वजह से यह दुर्घटना घटी। मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान न रखने के लिए उन्होंने हंस ग्रेनाइट्स की क़डी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कामकाज की स्थितियों के निरीक्षण के कोताही बरती है। कंपनी के मालिक तथा दोषी अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पीआरपी अध्यक्ष ने राज्य सरकार से दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को १०१० लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
