नौ मार्च से तेलंगाना जिलों का दौरा करेगी जेएसी
हैदराबाद। तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने आज अपने पृथक राज्य आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। इसके तहत जेएसी नेता तेलंगाना के सभी जिलों का दस दिवसीय दौरा करेंगे।
जेएसी के नेताआें की आज यहां संपन्न बैठक के बाद संवाददाताआें से बातचीत करते हुए इसके संयोजक प्रो कोदंडराम ने कहा कि दस दिवसीय दौरा कार्यक्रम रंगारेड्डी जिला स्थित विकाराबाद से ९ मार्च को शुरू होगा तथा इसमें श्रीकृष्णा समिति के घोषित कार्यक्षेत्र के विरोध में अपने पदों से इस्तीफा देने वाले विधायक एवं अन्य जेएसी नेता भाग लेंगे।
प्रो कोदंडराम ने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मामले में श्रीकृष्णा समिति सहायक नहीं होगी तथा इस संदर्भ में इसकी कोई उपयोगिता नहीं है।
