हैदराबाद को विश्वस्तरीय शहर बनाना चाहते थे वाईएस : रोशय्या
हैदराबाद। मुख्यमंत्री डॉके रोशय्या ने शामीरपेट से पेद्दा अंबरपेट के बीच ३३३ किलोमीटर लंबे प्रतिष्ठित नेहरू आउटर रिंग रोड के दूसरे चरण के काया] का आज यहां आंध्र प्रदेश पुलिस अकादमी जंक्शन पर शुभारंभ किया। जापान इंटरनेशनल एजेंसी की ऋण सहायता से किये जा रहे इस कार्य को ठेका पैकेज के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है तथा इसके दिसंबर २०१२ तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वाईएस राजशेखर रेड्डी ग्रेटर हैदराबाद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहर के रूप में विकसित करना चाहते थे तथा नगर की ब़ढती यातायात समस्या को हल करने के लिए उन्होंने ६,९९९ कऱोड रुपये की आउटर रिंग रोड (ओआरआर) की योजना की रूपरेखा बनायी थी। उन्हाेेंने बताया कि १५८ किलोमीटर लंबी ओआरआर को आठ अर्धचंद्राकार स़डकों के मार्फत इनर रिंग रोड (आईआरआर) से ज़ोडा जायेगा।
विभिन्न राज्यों में यातायात की समस्या का उल्लेख करते हुए रोशय्या ने विश्वास जताया कि हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना पूरी होने के बाद राज्य में यह समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना तथा ओआरआर परियोजना के पूर्ण हो जाने पर हैदराबाद विश्व के अन्य किसी भी शहर से पीछे नहीं रहेगा।
हैदराबाद में जारी विकास कार्य को अभूतपूर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ओआरआर के कार्य निर्धारित योजना के तहत पूरे कर लिये जायेंगे। उन्होंने इस अविस्मरणीय विकास की लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कुछ विरोध प्रदर्शनों के बीच लंगरहौज फ्लाइओवर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने हैदराबाद व रंगारेड्डी जिलों के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्व वाईएसराजशेखर रेड्डी के योगदान की प्रशंसा की तथा विभिन्न अ़डचनों के बावजूद ओआरआर को पूर्ण करने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री रोशय्या के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा कि ८ अर्धचंद्राकार स़डकों वाली ओआरआर परियोजना देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। ओआरआर के १२४६८ किलोमीटर लंबे पहले चरण के काम अगले चार माह में पूर्ण हो जायेंगे तथा चरण२ के कार्य जल्द ही शुरू कर दिये जायेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यक्रम के अनुसार सारे कार्य दिसंबर २०१२ तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।
मलकाजगिरी के सांसद सर्वे सत्यनारायण ने कहा कि राज्य में अप्रत्याशित विकास राज्य एवं केंद्र की कांग्रेस सरकार की बदौलत हो रहे हैं। उन्होंने नगरद्वय हैदराबादसिकंदराबाद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने के मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बृहद कार्य को पूर्ण करने के लिए रोशय्या के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
भोनगिर के सांसद कोमटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने स्व वाईएसआर का सपना पूरा पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा जतायी कि समस्याआें के बावजूद इस कार्य को समय पर पूरा कर लिया जायेगा। समारोह में राज्यसभा सदस्य डॉ गिरीश कुमार संघी, भारी सिंचाई मंत्री पोन्नाला लक्ष्मय्या, स्वास्थ्य मंत्री दानम नागेंद्र, पिछ़डा वर्ग कल्याण मंत्री एम मुकेश ग़ौड, विधायक सुधीर रेड्डी व भिक्षपति यादव, एमआईएम के अफसर खान, प्रभारी महापौर जफर हुसैन मेराज, एमए एंड यूडी के प्रधान सचिव टीएस अप्पाराव, एचएमडीए आयुक्त बीपी आचार्य, पूर्व मंत्री शब्बीर अली, रंगारेड्डी जिलाधीश दाना किशोर, साइबराबाद पुलिस आयुक्त प्रभाकर रेड्डी, एचएमडीए के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
