आज दो बजे तक ही खुले रहेंगे बस पास काउंटर
हैदराबाद। होली के मद्देनजर नगरद्वय स्थित आंध्र प्रदेश राज्य स़डक परिवहन निगम (एपीएस आरटीसी) के बसपास काउंटर सोमवार को सुबह आठ बजे से अपराह्न २ बजे तक ही खुले रहेंगे। निगम के ग्रेटर जोन के कार्यकारी निदेशक नारायण स्वामी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सामान्यत: आरटीसी बस काउंटर सुबह ८ से रात्रि ८ बजे तक खुले रहते हैं, किंतु होली के कारण एक मार्च को ये अपराह्न २ बजे तक ही काम करेंगे।
