नगर में अंतर्राष्ट्रीय एयर शो का शुभारंभ
हैदराबाद। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में आज से बेगमपेट हवाई अड्डे पर पांच दिवसीय इंडियन एविएशन२०१० अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। आज के एयर शो में २०० से अधिक विदेशी विमानों ने उ़डानें भरीं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल ने कहा कि मुंबई में नये हवाई अड्डे के निर्माण की बोलियों की प्रक्रिया इस वर्ष पूरी कर ली जायेगी। उनका उम्मीद जतायी कि देश में वैश्विक मंदी के बावजूद नागरिक उड्डयन क्षेत्र में मिश्रित वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) १८ प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा,‘ मैं २०१० को सावधानीपूर्ण आशावाद की दृष्टि से देख रहा हूं और मुझे आशा है कि पूरी स्थिति इस वर्ष में समाप्त हो जायेगी।’ पटेल ने कहा कि इस एयर शो में अमेरिका ध्यानाकर्षण का प्रमुख तथा फ्रांस भागीदार देश है। एयर शो से भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विश्व के नक्शे पर पहुंचने की सच्चाई को मान्यता मिली है। मंत्री ने कहा कि भारत का नागरिक उड्डयन बाजार वृद्धि की ओर अग्रसर है।
इंडियन एविएशन२०१० में ४० वायुयान स्थाई तथा उ़डान प्रदर्शन पर हैं। भारत तथा विदेशों की विभिन्न कंपनियों में इस विशेष एयर शो के वातावरण में संभावित ग्राहकों से बैठकें करने के लिए १८ से अधिक अतिथि सत्कार केंद्रों की स्थापना की गयी है। इस शो में ११५ से अधिक विदेशी कंपनियां भाग ले रही हैं। कनाडा, चेक गणतंत्र, जर्मनी, रूस तथा नीदरलैंड ने कंट्री पैवेलियनों की स्थापना की है। एंटोनोव यूएसीरूस से पहली बार एएन १४८ वायुयान प्रदर्शित किये गये हैं।
फिक्की के अध्यक्ष रंजन भारती मित्तल की राय के आधार पर मंत्री ने बताया कि भारत को ४०० संचालित हवाई अड्डों की जरूरत होगी। वर्तमान में मात्र ९० हवाई अड्डे हैं। आगामी कुछ वषा] में अपने हवाई यात्रियों की जरूरतें पूरी करने के लिए भारत को २५००३००० वायुयानों की जरूरत होगी।
केंद्रीय मंत्रालय के नागरिक उड्डयन सचिव एममाधवन नांबियार ने कहा कि स्तरोन्नतिकरण तथा गैर महानगरीय हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में घरेलू तथा विदेशी निजी निवेशकों के लिए भारत में अच्छे अवसर हैं।
एयर शो के उद्घाटन सत्र में भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जेरोमर, भारत में फ्रांस के राजदूत जेरोम बोनाफांट तथा फिक्की एविएशन कमेटी के चेयरमैन डॉदिनेश केसकर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
