ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

उड्डयन गतिविधियों का केन्द्र बन रहा है नगर : रोशय्या

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

उड्डयन गतिविधियों का केन्द्र बन रहा है नगर : रोशय्या

हैदराबाद। मुख्यमंत्री केरोशय्या ने आज कहा कि आंध्र प्रदेश अवरचना के सृजन, आधुनिकीकरण तथा स्तरोन्नतिकरण के मामले में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अवरचना तथा औद्योगिक वृद्धि के विकास के मामले में निजी क्षेत्र को नई पहचान दिलायी है।

मुख्यमंत्री आज बेगमपेट स्थित पुराने हवाई अड्डे पर द्वितीय नागरिक उड्डयन अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी व सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उड्डयन गतिविधियों के लिए नगर एक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, शमशाबाद सार्वजनिक निजी साझेदारी द्वारा बनाया गया देश में पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिषद ने इसे सर्वोत्तम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की फेहरिस्त में पांचवां स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डे के लिए एक ब़डी उपलब्धि है, जो २३ मार्च को अपने संचालन का दो वर्ष पूरे कर लेगा। उन्होंने इसके लिए जीएमआर तथा आरईजीआईएएल को बधाई दी।

रोशय्या ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एशिया का सबसे ब़डा ११५ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनवाया है, जो केवल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए कनेक्टिविटी होगा। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट आदिबाटला में भारत के पहले एयरोस्पेस एंड प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेज की स्थापना की जा रही है। इस सेज में सर्वोत्तम स्थानीय तथा वैश्विक कनेक्टिविटी की विश्वस्तरीय अवरचना उपलब्ध होगी। इस सेज के विकास के अंतर्गत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स अमेरिका की सिकोर्सकी एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन के साथ संयुक्त उद्यम लगायेगा।

इस हेलीकाप्टर कैबिन निर्माण सुविधा में १००० कऱोड रुपये का निवेश किया जायेगा तथा इसके लिए ५० एक़ड भूमि आवंटित कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस इकाई से मार्च २०१० तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जायेगा तथा पहला हेलीकाप्टर नवंबर २०१० तक तैयार हो जायेगा। उन्होंने बताया कि लेपाक्षी समूह अनंतपुर जिला में एक और सबसे ब़डा एयरोस्पेस पार्क भी स्थापित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डा क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने आकर्षक राजकोषीय तथा गैर राजकोषीय छूटों की पेशकश भी की है। इनके तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत विकसित किये जाने वाले क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए बिजली, पानी तथा भूमि आदि सुविधाएं सरकार द्वारा दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि कर्नूल, ताडपल्लीगुडम, निजामाबाद तथा अन्य कस्बों में चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक निजी भागीदारी के अंतर्गत हवाई अड्डे स्थापित करने का विचार है।

आपकी राय